DW Samachar – Header
BREAKING

IND vs ENG 3rd ODI : ऋषभ पंत ने करियर का पहला शतक लगाकर मैनचेस्टर जीता तो भारत ने 2-1 से सीरीज

“जब हौसला बना ही लिया लंबी उड़ान का तो फिर क्या देखना कद आसमान का” विवेक राजदान की यह लाइन उस समय आई जब एक भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर में इतिहास बुन रहा था। 17 नंबर की जर्सी पहने इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक ही नहीं जड़ा बल्कि अंग्रेजों के वनडे सीरीज … Read more

India beat England by five wickets in third ODI to win series
India beat England by five wickets in third ODI to win series
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

“जब हौसला बना ही लिया लंबी उड़ान का तो फिर क्या देखना कद आसमान का” विवेक राजदान की यह लाइन उस समय आई जब एक भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर में इतिहास बुन रहा था। 17 नंबर की जर्सी पहने इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक ही नहीं जड़ा बल्कि अंग्रेजों के वनडे सीरीज जितने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। खिलाड़ी है ऋषभ पंत। पंत ने अपनी अविजित शतकीय पारी में उस भ्रांति को भी तोड़ दिया जिसमें यह कहा जाता रहा है कि वह ग्राउंड के चारों ओर रन नहीं बनाते। दो छक्कों और 16 चौकों की मदद से 113 गेंदों में खेली गई पंत 125* रनों की पारी ने अंग्रेजों की पकड़ से मैच भारत की झोली में डाल दिया। इसमें पंत का भरपूर साथ दिया हार्दिक पांड्या ने।

55 गेंदों में 10 चौकों की मदद से खेली गई 71 रनों की तेजतर्रार पारी ने पंत को रुककर अपनी पारी को बुनने का समय दिया और फिर भारत ने टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला एक बार फिर से सही साबित हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज एक बार फिर से फेल हुए और बेयरेस्टो और रुट बिना खाता खोले ही आउट हुए। ओ तो भला हो निचले क्रम के बल्लेबाजों का जो बैटिंग कर इंग्लैंड को 250 के पार पहुँचाया। बटलर(60) और रॉय(41) जरूर पारी को सम्भलने की कोशिश की लेकिन वे भी अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

Digital Women Trust

ओवर्टन, मोइन अली, लिविंगस्टन ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेली। हार्दिक पांड्या ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट उखाड़े। जबकि चहल ने भी 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल हुए। रोहित (17), धवन(1) और कोहली (17) का स्कोर भारत को संकट में डाल दिया। पावर प्ले के अंदर ही 8.1 ओवर में 3 विकेट खोने के बाद जब भारत संकट में लग रहा था तो हार्दिक और पांड्या के मोर्चा संभाला। हालांकि जॉश बटलर पंत का 18 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर स्टंप आउट करने का मौका मिस कर दिया जिसका उन्हें हमेशा पछतावा होगा, लेकिन हार्दिक ने अपना शो शूरू रखा।

भारत ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। पंत को मैन ऑफ द मैच जबकि पांड्या को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वर्ल्ड कप 2015 के बाद की बात करें तो भारत इंग्लैंड के बीच यह चौथी वनडे सीरीज थी जिसमें से भारत ने तीन सीरीज अपने नाम कर लिया जबकि 2018 में खेला गया इंग्लैंड में सीरीज मेजबानों ने अपने नाम 2-1 से कर लिया था। गाबा की याद दिलाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पंत की यह पारी याद रखी जायेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़