DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar Politics: गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही लगे ‘लालु यादव जिंदाबाद’ के नारे

Bihar Politics: गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही लगे 'लालु यादव जिंदाबाद' के नारे
In Gaya, Slogans of \'Lalu Yadav Zindabad\' Raised i
**In Gaya, Slogans of 'Lalu Yadav Zindabad' Raised in Front of CM Nitish Kumar**

In Gaya, Slogans of ‘Lalu Yadav Zindabad’ Raised in Front of CM Nitish Kumar

गया. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में गया पहुंचे हैं. गुरुवार को वे सबसे पहले इमामगंज विधानसभा के लावावार पंचायत को पहुंचे थे. वहां कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव को पहुंचे. डैम का निरीक्षण किया. इसके बाद काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ देख हाथ हिलाते हुए उनकी और गए. फिर नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगे. इसके बीच कुछ लोगों ने लालू यादव जिंदाबाद के किनारे लगाने शुरू कर दिए.

Digital Women Trust

पहले नीतीश कुमार जिंदाबाद फिर लालू यादव जिंदाबाद के लगे नारे

बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में एक योजना से बने डैम का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया. निरीक्षण के क्रम में वे काफी संख्या में जुटी महिलाओं की ओर गए. भीड़ में शामिल महिला और पुरुषों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे. इसके बीच अचानक भीड़ में से ही लालू यादव जिंदाबाद के नारे भी लगने लगे.. जिंदाबाद के नारे लगते ही मुखयमंत्री वापस लौट आए और फिर आगे के कार्यक्रम में शिरकत किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी गया को 14.37 अरब की राशि से योजनाओं की सौगात

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे. सीएम ने गया जिले के तीन स्थानों पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. तकरीबन 14.37 अरब की राशि से विभिन्न योजनाओं की सौगात गया जिले को दी, जिसमें विकास पूरक कई योजनाएं हैं. वहीं, गया के प्रभावती अस्पताल में बने स्मार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. यह हॉस्पिटल 48 करोड़ की लागत से बना है, जिसमें 29 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हुआ है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़