DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 10 नवंबर 2022

Digital Women Trust

मेष राशि : मेष राशि के लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। साथ ही आज आपको किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सलाह है कि छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। साथ ही आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर सोच विचार में रहेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजनाओं में गति आ सकती है।

वृषभ राशि:आज के दिन घर में प्यार और समझदारी दिखाएंगे। साथ ही आज आप किसी प्रोजेक्ट या रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि : आज खुद के लिए समय निकालेंगे तो आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, इस बात का ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा।‌‌ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि: आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि : आज सिंह राशि के लोग दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि : आज का दिन काफी हंसी खुशी में व्यतीत होगा। आज आप मित्रों और संबंधियों से लंबी बातचीत कर सकते हैं। खट्टी मीठी बातों से मन आनंदित होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, अनुभवी और जानकार लोगों के साथ काम करने का मौका मिले तो इसका फायदा उठाएं। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति करने से बचे। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके उदार भाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपको नए आभूषण खरीदने का अवसर भी आपको मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें थोड़ा सतर्कता के साथ धन निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज इस राशि के विद्यार्थी वर्ग के जातको का पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि : आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर लोगों के साथ अधिक बातचीत करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाये।

मकर राशि : नई उम्मीद के साथ शुरुआत कराने वाला रहेगा। आज रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर दे सकते है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठ लोगों से सलाह जरुर लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी और हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित चिंता सता सकती है। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि : आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनका व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़