DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 29 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष: आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें ।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नई सफलता का योग बन रहा है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है।

मिथुन: आज दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। काम में आलस का अनुभव करेंगे। किंतु ज़ोन दिन आगे बढ़ेगा। कार्य में प्रगति होती जाएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में से भटक सकता है ध्यान दें।

कर्क: आज आपके भाग्य का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कोई खास डील हाथ लग सकती है फायदा मिल सकता है। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। कार्यालय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र में योजना के कई विकल्प सामने रहेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन घर परिवार में खुशियां छाई रहेगी।

कन्या: आज दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी व्यापार के लिए समय अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन कठिनाईपूर्ण रहेगा। पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है।

तुला: आज का दिन आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन का अधिकतर समय घूमने फिरने व मौज मस्ती में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल प्राप्त होगा पदोन्नति या इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। व्यापारी वर्ग बेहतर योजनाओं से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक: आज का दिन व्यक्तिगत जीवन के लिए खास रहेगा जबकि प्रोफेशनल जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन मुश्किल भरा रहेगा। एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों व उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापारी वर्ग जिसे भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें उम्मीद से बढ़ कर फायदा रहेगा। नौकरी में बदलाव वह परिवर्तन करने के लिए शुभ दिन है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मकर: आज का दिन आप प्रसन्नता पूर्वक बिताएंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वे लोग जो कार्यक्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है l कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ: आज कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है किंतु आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक
वर्ग कार्य करने की शैली में बदलाव करके आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं। सेहत से संबंधित परेशानियां उभर सकती है ध्यान दें। छात्रों के विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिती सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आज यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन काफी अच्छा रहेगा। खेल से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। सफलता हासिल होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़