DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत में गर्मी का तांडव, दक्षिण में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, उत्तराखंड में मौसम मेहरबान

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसा ही हाल दिल्ली-एनसीआर में भी है। दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में भारी-बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। आज … Read more

Bihar Weather Alert Rain, Storm in 20 Districts

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसा ही हाल दिल्ली-एनसीआर में भी है। दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में भारी-बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। आज भी मौसम अच्छा है और धूप हल्की है। बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां सीजन का सबसे ज्यादा 48°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। 6 साल पहले 2019 में शहर का तापमान 49°C दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। बुधवार को दिल्ली का आया नगर 45.0°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में गर्मी का अलर्ट जारी किया है। जहां अब तक मानसून पहुंचा नहीं, इतनी गर्मी पड़ रही कि झेली नहीं जा रही। दिल्ली मानसून की आस में तप रही है। कल यानी बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलीं हैं। आज भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। आज का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हीटवेव की स्थिति आज भी बरकरार है, इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादलों के बीच कुछ तड़क-गरज और बारिश की भी उम्मीद है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी और 14 जून से हीटवेव की संभावना भी खत्म हो जाएगी। 14-17 जून तक दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है।

उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म स्थान रहा, 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान:

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप रहा। आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 14 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। हरियाणा में बीते कुछ दिन से लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है‌ । भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने आज झारखंड के 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। प्रदेश के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी है। हालांकि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम गर्म बना रहेगा।पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात में भी गर्मी अधिक रहेगी। रेड अलर्ट पहली बार मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है। हालांकि, 12-13 जून को प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें से 7 जिलों भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़