हरियाणा कर सकती है फिर से अपने बॉर्डर सील…
दिल्ली से लगे हरियाणा के चार जिलों जिनमें गुरुग्राम ,सोनीपत, झज्झर, और फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से राजधानी से लगी सीमा को सील किया जा सकता है।
हरियाणा के गृह मंत्री और स्वस्थ मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर संकेत दिया है कि प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में सख्त से सख्त उपाय किए जाएंगे।
आपको बता दें कि हरियाणा में सर्वाधिक प्रभावित जिलों में ये चार जिले आते हैं जो दिल्ली से सटे है और सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले इन ही इलाकों में हैं। राज्य में अब तक 22 हजार संक्रमण के मामले सामने आए हैं जिनमें से 15 हजार गुरुग्राम,सोनीपत,झज्झर और फरीदाबाद में है और अनिल विज ने इस से पहले भी एक बार दिल्ली से सटे जिलों को सील कर लिया था ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












