
हरियाणा सरकार ने राज्य में नौवीं और 11वीं में फेल होने वाले एक लाख विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका दिया है।
राज्य सरकार ने रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है जिसके तहत नौवीं की परीक्षाएं तीन जुलाई से और 11वीं की परीक्षाएं एक जुलाई और अवसर एप पर ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगी।
बता दें कि राज्य में 9वीं में 70,300 और 11वीं में 36,500 विद्यार्थी फेल हुए है, जिसे देखते हुए सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक इन विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका दिया है।
9वीं कक्षा की डेटशीट:
3 जुलाई समाज विज्ञान
7 जुलाई हिंदी
9 जुलाई अंग्रेजी
12 जुलाई गणित
14 जुलाई विज्ञान
16 जुलाई रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, पेशेंट केयर असिस्टेंट, खेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, स्टेनोग्राफी, ट्रेवल-पर्यटन-आतिथ्य सत्कार, फैशन डिजाइनिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस सर्विसेज, मल्टी स्किल, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान, संगीत, डांस, पशुपालन
23 जुलाई सेक्टर-28 फरीदाबाद के जीएमएसएसएसएस में पंजाबी व आईटी।
11वीं की रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट:
1 जुलाई भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र
2 जुलाई गृह विज्ञान
3 जुलाई राजनीतिक विज्ञान
5 जुलाई शारीरिक शिक्षा
6 जुलाई गणित
7 जुलाई फाइन आर्ट्स
8 जुलाई इतिहास, बायोलॉजी
9 जुलाई भूगोल
10 जुलाई पंजाबी
12 जुलाई अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
13 जुलाई संगीत, दर्शन शास्त्र, बिजनेस स्टडी
14 जुलाई रसायन विज्ञान, एकाउंटेंसी, लोक प्रशासन
15 जुलाई संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी
16 जुलाई हिंदी कोर व इलेक्टिव
17 जुलाई समाज शास्त्र, इंटरप्रिनियोरशिप
19 जुलाई कृषि, मनोविज्ञान
20 जुलाई रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी, पेशेंट केयर असिस्टेंट, खेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, स्टेनोग्राफी, ट्रेवल-पर्यटन-आतिथ्य सत्कार, मीडिया एनिमेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंस सर्विसेज, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सर्विसेज, फैशन डिजाइनिंग
22 जुलाई सेक्टर-28 फरीदाबाद के जीएमएसएसएसएस में कंप्यूटर साइंस
23 जुलाई मिलिट्री साइंस व डांस
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















