लॉक डाउन के दौरान पूरे देश के शिक्षण संस्थान बन्द हैं लेकिन इस दौरान कई शिक्षण संस्थान बच्चों के अभिभावकों से पैसे वसूल रही है ऐसे में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर अभिभावकों को राहत दी है। गुजरात सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक जब तक स्कूल शुरू नहीं होते, तब तक स्कूल अभिभावकों से फीस नहीं लिए जाएंगे। लेकिन अगर स्कूल की ओर से फीस के लिए दबाव बनाया जाता है तो जिला शिक्षा अधिकारी उन पर एक्शन लेगी।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन अभिभावकों ने बच्चों की स्कूल फीस जमा करवा दी है, उन्हें स्कूल खुलने के बाद फीस वापस दी जाए या अगले महीने की मानी जाएगी।हालांकि गुजरात सरकार के इस फैसले के विरोध में गुजरात के प्राइवेट स्कूल उतर आए हैं और गुजरात के प्राइवेट स्कूल मंडल ने अब से ऑनलाइन क्लास देने से इनकार कर दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












