
झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। आरपीएफ बोकारो ने बताया कि यह घटना तुपकडीह और राजाबेरा स्टेशन के बीच हुई। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी इस्पात ले जा रही थी, जभी तपकडीह स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। ट्रैक को साफ करने के प्रयास किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया कि हादसे के बाद 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।बोकारो के एरिया रेलवे मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि पटरी से उतरने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल रात 8.45 बजे तुपकडीह रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी रवाना हुई। यह बल्लभगढ़ स्टेशन की ओर जा रही थी। इसके तुरंत बाद, यह दो भागों में अलग हो गई और इसके दो डिब्बे पलट गए। इसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















