
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज बात करेंगे दक्षिण भारतीय राज्य केरल की। केरल के एर्नाकुलम में लड़कियों के लिए ऐसा आयोजन हुआ जिसमें वह नाइट (रात) में भी बिना डर और झिझक निकल सके। यह आयोजन 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक 4 दिन चला। लड़कियों को बिना किसी डर के ‘नाइटलाइफ’ (Night Life) का आनंद देने के लिए चार दिवसीय ‘गर्ल्स नाइट आउट’ अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फूड स्टॉल, लाइव म्यूजिक, ज़ुम्बा डांस और मैराथन जैसे कार्यक्रमों को इसमें शामिल किया गया। इसका मकसद अंधेरे के बाद लड़कों की तरह ही लड़कियों को घर से बाहर निकलने और नाइटलाइफ के मजे लड़कियों की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर विधायक मैथ्यू कुजलनादन ने फेसबुक पोस्ट पर बताया कि इस आयोजन को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस अभियान से पता चलता है कि केरल के लड़कियां एक नाइट लाइफ चाहती हैं, जो बिना किसी डर के उन्हें मिल सके। साथ ही उन्होंने आयोजन में समर्थन और सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस आयोजन से पहले शहर में हर कोई खासतौर पर लड़कियां शाम होने के बाद घर पर ही रहती थीं। सड़कों पर अंधेरा रहता था और काम से देर से लौटने वालों के लिए घर के अंदर रहने के अलावा कुछ करने के लिए नहीं होता था। इस आयोजन का मकसद था महिलाओं में बिना डर के घर के बाहर निकलने की सोच को बढ़ावा देना। यह ‘गर्ल्स नाइटआउट’ एमसी रोड के आधे किलोमीटर के हिस्से आयोजित किया गया था, जो कि तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम तक कई शहरों को जोड़ता है। कई लड़कियों ने इस आयोजन में भाग लिया बल्कि उनके माता-पिता भी इस पहल से काफी खुश नजर आए।



















