DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: आज़ाद वेलफेयर सेन्टर के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किये गया वितरित ।

Gaya News: आज़ाद वेलफेयर सेन्टर के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किये गया वितरित ।
IMG_20250505_111025

गया स्वयंसेवी संस्था आज़ाद वेलफेयर सेंटर के द्वारा मखलौटगंज में संचालित निः शुल्क महिला सिलाई सेंटर में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के पश्चात एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉ के के कमर ने बताया कि तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिला सशक्तिकरण के अभियान में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया। कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर हर 3 महीने के अंतराल पर निरंतर आयोजित किए जाते है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका इंदु देवी ने बताया कि संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह कदम एक विशेष बदलाव लेकर आएगा जिससे हमारे क्षेत्र कीमाताएं बहनें आत्मनिर्भर बनेगी व सामाजिक विकास में अहम कड़ी साबित होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय के वन स्टॉप सेंटर की पदाधिकारी आरती कुमारी व रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी दिलीप कुमार डे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जो महिलाएं सिलाई सीख चुकी है उन सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया , और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । सम्मानित महिलाओं में दिनेश सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ । सना परवीन, पूजा कुमारी, गुंजन कुमारी, सानिया परवीन, प्रिया कुमारी, तनीषा परवीन, तनीषा कुमारी, फरजाना परवीन, सोफिया परवीन साथी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाकर लोगों का दिल भी जीत लिया ।

Gaya News: Sewing training certificates were distributed by Azad Welfare Center.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़