DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: नीति आयोग की बैठक छोड़कर रिश्तों की निभाई मिसाल – बोधगया में शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Gaya News: नीति आयोग की बैठक छोड़कर रिश्तों की निभाई मिसाल – बोधगया में शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
IMG_20250523_215855

बोधगया, राजनीति में जहां अधिकतर नेता कार्यक्रमों की भीड़ में रिश्तों को भूल जाते हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रिश्तों को प्राथमिकता देकर एक अलग ही मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 23 मई को आयोजित नीति आयोग की अहम बैठक को छोड़कर श्री मांझी 22 मई की रात बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करीबी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पारिवारिक आयोजनों में शिरकत की।

शादी समारोह में शामिल होकर निभाया संबंधों का धर्म
केंद्रीय मंत्री मांझी सबसे पहले हम पार्टी के नेता और शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील के परिजनों के विवाह समारोह में पहुंचे। यह आयोजन बोधगया के संघ प्रिया गेस्ट हाउस में हुआ, जहां चि. रोहन सरसिज (पिता: श्री अरविंद कुमार) और आ. तन्नु सुप्रिया (पिता: श्री मनीष कुमार) के पवित्र वैवाहिक बंधन में बंधने के अवसर पर मांझी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Digital Women Trust

इसके अलावा मांझी जदयू महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल के पुत्र के विवाह समारोह में भी शामिल हुए, जो होटल निरवाना ग्रांड रिसोर्ट एंड होटल टेकुनन्ना फार्म, बोधगया में आयोजित हुआ था।

रिश्तों को निभाने की मिसाल
जहां एक ओर नीति आयोग की बैठक में देश भर के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे थे, वहीं मांझी ने अपने निजी और राजनीतिक संबंधों को प्राथमिकता देकर यह जता दिया कि नेता होना सिर्फ पद का विषय नहीं, बल्कि संबंधों और मूल्यों का निर्वहन भी है।

सबके लिए असंभव, मांझी जी के लिए संभव
ऐसे समय में जब अधिकतर नेता अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से दूरी बना लेते हैं, मांझी जी जैसे वरिष्ठ नेता सम्बंधों को निभाने के लिए समय निकालना अपनी प्राथमिकता समझते हैं। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के सबसे उम्रदराज सदस्य होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह केवल उपस्थिति नहीं, बल्कि प्रेरणा है
मांझी जी की यह यात्रा न केवल उनके करीबियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि राजनीति में मूल्य आधारित संबंधों को जीवित रखने वाली एक प्रेरणा भी है।

एक सच्चा जननेता वही होता है जो नीति और संबंध दोनों को सम्मान दे – और मांझी जी ने यह कर दिखाया है।

Gaya News: Leaving the meeting of NITI Aayog, set an example of relationships – Union Minister Jitan Ram Manjhi reached the wedding ceremony in Bodh Gaya

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़