बापू की 153वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत देश के कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। देशभर में बापू को याद करते हुए आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वह इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई नेताओं का बापू के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचना जारी है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















