
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कानपुर में शनिवार को शाम उस वक़्त एक बड़ा बड़ा हादसा हो गया जब एक ही गांव के 26 लोगों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली खड्डे में पलटने से मौत हो गई।
साढ़-घाटमपुर मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे में दो दर्जन से अधिक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में 9 बच्चे, 12 महिलाएं और 5 किशोर शामिल हैं। मौके पर एक दर्जन एम्बुलेंस बुलानी पड़ीं। शवों को सीएचसी घाटमपुर भेजा गया। घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों का उचित इलाज करने के आदेश दिए हैं।
हादसा कैसे हुआ

दोपहर 03 बजे ग्रामीण बक्सर मंदिर से कोरथा के लिए निकले थे। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे ग्रामीणों की ट्राली शाम 07:30 बजे हरदेव बाबा मंदिर के पास खाई में गिरी। ठीक 10 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने ट्राली से दबे लोगों को निकालना शुरू किया। जब लोकल पुलिस को इतनी बड़ी घटना के बारे में जानकारी दी गई तो 08:15 बजे पुलिस बिना क्रेन या जेसीबी के मौके पर पहुंची। जो कि उनकी लापरवाही है। 8:30 बजे पहली एंबुलेंस और एसपी आउटर पहुंचे फिर आधे घंटे बाद डीएम। उनके बाद कमिश्नर, एडीजी आईजी पहुंच गए।
9:50 बजे चार घायलों को लेकर पहली एंबुलेंस हैलट पहुंची देर रात सभी मृतकों के पोस्टामार्टम घाटमपुर सीएचसी में शुरू हो गए हैं और सुबह छह बजे ड्योढी घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
एक साथ इतने ग्रामीण क्यों गए थे?

दरअसल कस्बे के कोरथा गांव में रहने वाले राजू निषाद के एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार था। शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर ट्रॉली से निषाद समुदाय के 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वाहपस गांव के लिए निकले थे। घायल महिला का कहना है कि गांव लौटते वक़्त एक देसी शराब के ठेके के पास रुककर पुरुषों ने शराब पिया। जिसके बाद ट्रैक्टर तेजी से चलाने लगा। महिलाओं द्वारा बार बार टोकने के बावजूद ड्राइवर नहीं माना। और अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरा दिया। जिस खड्डे में ट्रैकर गिरा वह बारिश के कारण पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुका था।
पीएम-सीएम ने जताया दुख साथ ही सहायता राशि का भी किया ऐलान

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। खबर यह भी है कि सीएम योगी आदित्यनाथ शोकाकुल परिवार से मिलने कानपुर आ सकते हैं। इसलिए इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












