DW Samachar – Header
BREAKING

IAF में फ्लाइंग ऑफिसर, और अब बनीं पहली महिला जगुआर पायलट, जानें कौन हैं तनुष्का सिंह

IAF में फ्लाइंग ऑफिसर , और अब बनीं पहली महिला जगुआर पायलट, जानें कौन हैं तनुष्का सिंह
Gk8h1wdbQAM1IVf

भारतीय वायु सेना (IAF) के इतिहास में पहली बार इतनी कम की महिला एक फ्लाइंग ऑफिसर बनी है। यह कहानी  महिला ऑफिसर फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह की है, जिन्होंने एक नया इतिहास रचा हैं। उन्हें जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थाई रूप से शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।  वह जल्द ही अपने स्क्वाड्रन में एक्टिव ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगी।

एयरफोर्स में बनीं पहली महिला जगुआर पायलट:

IAF में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान कई महिला पायलटों ने जगुआर विमान उड़ाया है, लेकिन किसी को भी स्क्वाड्रन में स्थाई रूप से शामिल होने का अवसर नहीं मिला था। तनुष्का इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं।

Digital Women Trust

इस विषय में हैं ग्रेजुएट:

फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म भी यूपी में हुआ था, लेकिन वह वर्ष 2007 से मंगलुरु में रह रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सूरतकल में पूरी की और बाद में मंगलुरु में हायर एजुकेशन हासिल की हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की हैं।

एयरफोर्स के इस स्कूल से ली ट्रेनिंग:

तनुष्का सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में भारतीय सेना में शामिल होने के बारे में सोचा था। लेकिन जब उन्हें वायु सेना में महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने IAF में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने तेलंगाना के डुंडीगल स्थित इंडियन एयरफोर्स एकेडमी में ट्रेनिंग प्राप्त किया और बाद में हॉक एमके 132 विमान पर स्पेशल ट्रेनिंग लिया है। तनुष्का सिंह एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और दादा दोनों ही सशस्त्र बलों में सेवा कर चुके हैं। फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह की यह उपलब्धि भारतीय वायु सेना में महिला पायलटों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलती है। उनका स्क्वाड्रन में स्थाई रूप से शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी योग्यता का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।

यह भी पढ़े राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे जहानाबाद, स्व प्रो चंद्रिका प्रसाद यादव को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ेBihar News: गया में लालू परिवार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला, बोले- लालू मॉडल को आज का नौजवान नहीं करेगा स्वीकार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़