DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Flood Havoc in North India: हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के लिए जल्द विशेष राहत पैकेज की घोषणा हो, राहुल गांधी ने मोदी सरकार से किया आग्रह

Flood Havoc in North India Rahul Gandhi Seeks Relief Package

भारी बारिश और बाढ़ से हिमाचल, पंजाब व उत्तराखंड में भारी नुकसान। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की।

Flood Havoc in North India: Rahul Gandhi Seeks Relief Package

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों लगातार बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश के बाद भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मकान गिरने और लैंडस्लाइड में मौत हुई। आज सुबह कुल्लू में लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत हो गई। कल शाम मंडी के सुंदरनगर में दो घरों पर लैंडस्लाइड हुई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। आज मलबे से 4 शव निकाले गए हैं। राज्य के 7 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। वहीं पंजाब में बुधवार को भी तेज बारिश जारी है। 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 1200 से ज्यादा गांवों में पानी भरा है। अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। 3 लोग लापता हैं। सभी स्कूल-कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड के लिए साल 2025 काफी भयावह साबित हुआ है। इस साल प्राकृतिक आपदा की वजह से उत्तराखंड राज्य को 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

साल 2013 में केदार घाटी में आई भीषण आपदा के बाद साल 2025 में आपदा से राज्य को सबसे अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। दरअसल, आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों से और जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी थी। ऐसे में विभागों और जिलों से प्राप्त नुकसान के रिपोर्ट को आपदा प्रबंधन विभाग ने कंपाइल कर लिया है। वहीं, भारत सरकार की ओर से गठित नुकसान के आकलन के लिए टीम अगले हफ्ते, उत्तराखंड पहुंचने वाली है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार बारिश के बीच विनाशकारी तबाही झेल रहे राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया।कांग्रेस नेता गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति ‘बेहद चिंताजनक’ है। केंद्र सरकार से मदद मांगते हुए गांधी ने कहा, ऐसे कठिन समय में आपका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद बेहद जरूरी है। हजारों परिवार अपने घर, जान और प्रियजनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में आगे कहा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि इन राज्यों, खासकर किसानों के लिए एक विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए।मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News