DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पत्नी से मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में पति को 3 साल की सजा

Jehanabad News: पत्नी से मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में पति को 3 साल की सजा
1003361614

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय  में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विशाल कुमार की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए विपिन कुमार दुबे को पत्नी से मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को अतिरिक्त 2 महीने कारावास भुगतना होगा।

अभियुक्त अमैन ग्राम, परसबिगहा थाना क्षेत्र का निवासी है। यह मामला परसबिगहा थाना कांड संख्या 37/2006 से संबंधित है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक कमलेश प्रसाद ने की।

मामला क्या था?

पीड़िता हेमा कुमारी, जो अभियुक्त की पत्नी हैं, ने बताया कि वर्ष 1999 में शादी के बाद से ही पति व ससुरालवालों द्वारा लगातार 2 लाख रुपये की मांग की जाती थी। रकम नहीं देने पर उसे मारपीट व दहेज प्रताड़ना सहनी पड़ी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने उसे गिलास में कुछ मिलाकर जबरन पिलाया और माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया। थककर उसने परसबिगहा थाने में मामला दर्ज कराया।

मामले की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने कुल सात गवाहों की गवाही कराई। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 498(A) के तहत दोषी ठहराया और सजा सुनाई।

Jehanabad News: Husband sentenced to 3 years in prison for beating wife and dowry harassment case

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़