DW Samachar – Header
BREAKING

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया, दो जवान भी घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया, दो जवान भी घायल
**Five Terrorists Neutralized in Encounter by Security Forces in Jammu and Kashmir; Two Soldiers Injured**

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए हैं। हालांकि, इस एनकाउंटर में 2 जवान भी घायल हो गए हैं। एनकाउंटर के बाद अब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हुआ है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई है। कई और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


सेना अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुछ देर बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस अभियान में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पांच आतंकवादियों के शव बगीचों में पड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।जवानों की गतिविधि के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि इससे पहले गगनगीर, गांदरबल और जम्मू-कश्मीर में कई अन्य आतंकवादी हमलों में नागरिकों की हत्या में शामिल एक आतंकवादी श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मारा गया था। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में मीटिंग कर सकते हैं। सितंबर-अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह पहली बैठक होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के सीनियर अफसर शामिल होंगे। इससे पहले 16 जून को भी शाह ने हाई लेवल मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतें।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़