DW Samachar – Header
BREAKING

सांसदों में धक्कामुक्की: मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती; प्रताप सारंगी भी चोटिल, राहुल गांधी पर धक्का मारने के लगाए आरोप

सांसदों में धक्कामुक्की: मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती; प्रताप सारंगी भी चोटिल, राहुल गांधी पर धक्का मारने के लगाए आरोप
**Scuffle Among MPs: Mukesh Rajput Admitted to ICU; Pratap Sarangi Injured, Rahul Gandhi Accused of Pushing**
**Scuffle Among MPs: Mukesh Rajput Admitted to ICU; Pratap Sarangi Injured, Rahul Gandhi Accused of Pushing**

आज संसद के दोनों सदनों मे हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के सांसदों के बीच मकर द्वार पर धक्का मुक्की की खबर आई है। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट लगने की खबर सामने आई है, और साथ हीं भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सारंगी का इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है। घायल सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरे। आरोप पर जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि हां! ऐसा हुआ। वे हमें प्रवेश द्वार पर रोकने की कोशिश रहे थे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की हुई है।

प्रताप सारंगी ने क्या लगाए आरोप ?

Digital Women Trust

इस बीच प्रताप सारंगी चोटिल देखे गए। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए। इसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल और अन्य भाजपा नेता पार्टी सांसद प्रताप सारंगी को देखने आरएमएल अस्पताल पहुंचे हैं।

आखिर क्यों आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस सांसद?

दरअसल, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में मार्च निकाला। जवाब में भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संसद भवन के मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसद आमने-सामने आ गए और फिर दोनों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़