DW Samachar – Header
BREAKING

भारतीय फूटबाल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, आईनॉक्स ने दे दिया बड़ा उपहार

फीफा वर्ल्ड कप के प्रति भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के क्रेज को देखते हुए आईनॉक्स लीजर लिमीटेड ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है जिसका शायद फुटबॉल प्रेमी काफी टाइम से इंतजार कर रहे थे। 20 नवम्बर से शुरु हुए फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए आईनॉक्स ने भारत के 15 शहरों … Read more

cinema-istock-2-1152714-1665498931-1165075-1669211076
FIFA World Cup: Inox to screen live matches at 22 multiplexes
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फीफा वर्ल्ड कप के प्रति भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के क्रेज को देखते हुए आईनॉक्स लीजर लिमीटेड ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है जिसका शायद फुटबॉल प्रेमी काफी टाइम से इंतजार कर रहे थे। 20 नवम्बर से शुरु हुए फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए आईनॉक्स ने भारत के 15 शहरों में अपने 22 मल्टीप्लेक्स में फुटबॉल मैचों को स्क्रीन पर लाइव दिखाएगा।


जिन 15 शहरों का नाम फीफा ने ऐलान किया है उनमें मुंबई, दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, पुणे सिलीगुड़ी, सूरत, इंदौर, वडोदरा, गोवा भुवनेश्वर, जयपुर, कोलकाता, धनबाद और त्रिशूर शहरों के नाम शामिल हैं। फीफा का नॉकआउट मैच दो दिसंबर से शुरु होगा और फाइनल 18 दिसंबर को होगा। आपको बता दें कि दुनिया के 32 बेहतरीन टीमें एक दूसरे के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप पर अपना अधिपत्य जमाने के लिए संघर्ष कर रही है।

आईनॉक्स के मुख्य अधिकारी आलोक टंडन का कहना है कि हम अपने मेहमानों का फुटबॉल मैच देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह उन सब चीजों में से एक है जो हमारे देश को एक साथ लाती है। आपको बता दें आईनॉक्स भारतीय ओलंपिक संघ की अधिकारिक प्रयोजक भी है। इसके पहले भी आईनॉक्स भारतीय फैंस को खुश कर चुका है जब उसने ऑस्ट्रेलिया में हुए टी 20 वर्ल्ड कप को आईसीसी से करार कर पूरे मैच को दिखाया था। इतना ही नहीं आईनॉक्स सितंबर में यूएई में एशिया कप 2022 का लाइव स्क्रीनिंग भी कर चुका है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़