DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जानलेवा हमला: अमेरिका में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर की फायरिंग, कान में लगी गोली, हमले में बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति, शूटर मार गिराया, देखें वीडियो

Donald Trump Assassination Update: Thomas Matthew Crooks ID’d As Shooter, FBI unable to find Motive Yet

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक हमले में बाल- बाल बच गए। हमलावर ने पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। पूर्व राष्ट्रपति पर यह हमला शनिवार शाम 6:30 बजे हुआ। जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए।ट्रम्प के कान के पास से गुजरती गोली तस्वीर में कैद हुई। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति भी घायल हुए हैं। ट्रंप सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे।सीक्रेट सर्विस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है। इस हमले में एक ट्रम्प समर्थक की जान गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले पर दुनिया भर के तमाम नेताओं ने कड़ी निंदा की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने चुनावी दौरे को बीच में छोड़कर आज ही वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। उन्होंने वाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि संघीय सरकार की सभी एजेंसियों ने मुझे स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी है। मैंने डोनाल्ड से संपर्क करने की कोशिश की है, वे अपने डॉक्टरों के साथ हैं और ठीक हैं। अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते। मैं सीक्रेट सर्विस और राज्य एजेंसियों सहित सभी एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मूल बात यह है कि ट्रंप की रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जानी चाहिए थी। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ट्वीट किया कि पूरा रक्षा विभाग इस हिंसा की निंदा करता है, जिसका हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। यह वह तरीका नहीं है जिससे हम अमेरिका में अपने मतभेदों को सुलझाते हैं और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। मुझे राहत है कि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं, और मैं उनके और उनके परिवार और इस भयावह घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं। बता दें कि अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हैं। वे चुनावी रैली के लिए पेंसिल्वेनिया पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News