Delhi’s March Heat Breaks Records
मार्च में दिल्ली में रिकॉर्ड-तोड़ गर्मी
राजधानी दिल्ली में मार्च के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मंगलवार और बुधवार इस सीजन के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति धीमी होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Unusual Heatwave in Early March
मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी
मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 8 मार्च से लगातार तापमान 30 डिग्री के पार बना हुआ है। 26 फरवरी को तापमान ने 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को पीतमपुरा 34.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म क्षेत्र रहा। लोदी रोड में तापमान 34.6 डिग्री और रिज क्षेत्र में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD Forecasts Rain Relief Ahead
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। 13 मार्च को अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मार्च से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Delhi Weather Update Delhi Heatwave March Temperature Record IMD Weather Forecast India Climate Change Impact Hottest March Days Rain Forecast in Delhi Rising Temperature in India
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















