DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi Unlock 5.0: Gyms, banquet halls, hotels to open from next week – check what’s allowed

राजधानी में अनलॉक 5 का ऐलान, 50% छमता के साथ खुलेंगे जिम और योग संस्थान राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब अनलॉक 5 का ऐलान कर दिया गया है।इसके तहत जिम और योग संस्थानों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस दौरान … Read more

delhi-lockdown

राजधानी में अनलॉक 5 का ऐलान, 50% छमता के साथ खुलेंगे जिम और योग संस्थान

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब अनलॉक 5 का ऐलान कर दिया गया है।
इसके तहत जिम और योग संस्थानों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस दौरान राजधानी में मैरिज हॉल, होटल और बैंक्वेट हॉल में अब अधिकतम 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की भी छूट मिल गई है। वहीं घर और कोर्ट में शादी समारोह के दौरान अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। अनलॉक 5 के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने छूट का ऐलान किया है।

नई गाइडलाइन में यह कहा गया है कि अगर किसी भी जगह पर कोविड नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, 2005 और आईपीसी की उचित धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. यह आदेश सोमवार सुबह 5 बजे से 5 जुलाई तक के लिए है।

Digital Women Trust

वहीं राज्य सरकार ने राज्य में सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क और थिएटर खोलने की इजाजत सरकार ने अभी नहीं दी है और इन पर प्रतिबंध जारी है। स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को लेकर भी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. ऐसे में यहां आगे भी प्रतिबंध जारी रह सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़