DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली के बवाना में ट्यूशन टीचर पर बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में एक बेहद संगीन मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के बवाना इलाके में एक ट्यूशन टीचर पर ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अपनी छात्रा के … Read more

News
News
News

राजधानी दिल्ली में एक बेहद संगीन मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के बवाना इलाके में एक ट्यूशन टीचर पर ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अपनी छात्रा के साथ रेप का आरोपी टीचर प्रवीण छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। प्रवीण पर रिश्ते में अपनी भतीजी लगने वाली बच्ची के साथ ही रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि प्रवीण की भतीजी लगने वाली 13 साल की बच्ची भी उससे ट्यूशन पढ़ती थी। प्रवीण पर रेप का आरोप लगने के बाद एक अन्य बच्ची ने भी उसपर आरोप लगाया है।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि प्रवीण के एक बच्ची से रेप करने की भनक जब गांव के लोगों को लगी तो जिनकी भी बच्ची उससे ट्यूशन पढ़ती थी, उसने अपनी बच्चियों से पूछा। एक अन्य बच्ची ने भी अपने परिजनों को बताया कि प्रवीण ने उसे मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ रेप किया था। प्रवीण पर रेप का आरोप लगाने वाली इस बच्ची की उम्र महज सात साल थी।

ट्यूशन टीचर पर लगे रेप के आरोप को लेकर गुस्साए लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर ट्यूशन टीचर प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने और कितनी बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़