DW Samachar – Header
BREAKING

बुधवार को दिल्ली का दीनदयाल उपाध्याय मार्ग प्रदर्शनकारियों का अड्डा बन गया

नई दिल्ली, 27 जनवरी। दिल्ली का दीनदयाल उपाध्याय मार्ग यानी डीडीयू मार्ग। भाजपा और आम आदमी पार्टी का मुख्यालय है। लेकिन पिछले कुछ समय से दिल्ली की केजरीवाल सरकार और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन डीडीयू मार्ग पर कर रही है जिससे यह मार्ग कम और प्रदर्शन करने का अड्डा ज्यादा बन चुका है। … Read more

IMG-20220727-WA0035

Delhi BJP protests against AAP govts new liquor policy
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 27 जनवरी। दिल्ली का दीनदयाल उपाध्याय मार्ग यानी डीडीयू मार्ग। भाजपा और आम आदमी पार्टी का मुख्यालय है। लेकिन पिछले कुछ समय से दिल्ली की केजरीवाल सरकार और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन डीडीयू मार्ग पर कर रही है जिससे यह मार्ग कम और प्रदर्शन करने का अड्डा ज्यादा बन चुका है। नोएडा या यमुना पार से आने वाले लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए अधिकांश इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं लेकिन प्रदर्शन होने की वजह से आने जाने वालों को रूट बदलकर जाना पड़ता है और इसमें अधिकतर कनॉट प्लेस वाले क्षेत्र में जाम लगने से परेशानी बढ़ती जाती है।

आज सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय यानी 206 राऊज एवेन्यू के बाहर दिल्ली में नई आबकारी नीति के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि भाजपा का यह प्रदर्शन पिछले दो दिन से हो रहा है। अभी हाल ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर उनकी बर्खास्तगी को लेकर हुआ और फिर आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर भी हुआ लेकिन प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।

Digital Women Trust

इसके बाद आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र नगर से विधायक बने दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया कारण गुजरात में जहरीली और नकली शराब पीने से 28 लोगों की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा अभी तक मौन रहने के खिलाफ। आम आदमी पार्टी का यह सीधा आरोप है कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है और इसकी जिम्मेदार भाजपा की गुजरात सरकार है। क्योंकि सरकार और प्रशासन के सह से ही इस तरह धड़ल्ले से शराब गांव-गांव तक पहुँचाया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़