DW Samachar – Header
BREAKING

चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा, दो राज्यों में हाईअलर्ट, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Cyclonic Storm Rapidly Approaching Bay of Bengal, High Alert in Two States, Millions Evacuated to Safe Locations
Cyclonic Storm Rapidly Approaching Bay of Bengal, High Alert in Two States, Millions Evacuated to Safe Locations

दीपावली त्योहार से पहले दो राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए चक्रवाती तूफान तनाव बढ़ा रहा है। दोनों राज्यों में तूफान का असर दिखाई देने लगा है। जिसके चलते राज्य सरकारों ने अपने-अपने नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है। केंद्र सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तूफान का बहारी हिस्सा ओडिशा के तट तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। चक्रवाती तूफान दाना के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ के 150 जवानों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ओडिशा भेजा है। ये जवान पंजाब के भटिंडा से भेजे गए, जो बुधवार सुबह भुवनेश्वर पहुंच गए। ओडिशा सरकार ने तूफान के खतरे को देखते हुए 10 लाख लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान के चलते 198 ट्रेनें रद्द की गई हैं। ओडिशा सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र 23 से 25 अक्तूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से पश्चिम बंगाल के सभी पूर्वी तटीय क्षेत्रों के इस चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त 250 राहत शिविरों को तैयार किया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि वह ‘हाई अलर्ट’ पर है और उसके समर्पित जवान व संसाधन मदद, बचाव तथा राहत प्रदान करने के लिए तैयार हैं। बयान के मुताबिक, तटरक्षक बल ने अपने जहाजों और विमानों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया है। तटरक्षक बल ने मछुआरों और नाविकों को नियमित मौसम चेतावनी और सुरक्षा सलाह प्रसारित करने के लिए पश्चिम बंगाल के हल्दिया और ओडिशा के पारादीप में हेलीकॉप्टर एवं ‘रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन’ तैनात किए हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़