
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश में इस बार मई के महीने में मौसम कई रंग दिखा रहा है। मई का महीना आमतौर में भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार मौसम करवट बदल रहा है। भीषण गर्मी की जगह बारिश हो रही है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवात मोचा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तूफान बनने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान को मोचा नाम दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के कारण चक्रवाती तूफान के कारण एक बार फिर दिल्ली से लेकर मुंबई तक का मौसम बदलेगा और यहां बादल छाए रहने के साथ ही साथ बारिश की भी संभावना बन रही है। ओडिशा में इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा के 18 और तटीय और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां जिला कलेक्टरों को किसी भी आपात स्थिति में तैयार रहने को कहा गया है। उड़ीसा में विशेष राहत आयुक्त और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात को लेकर मौसम विभाग के आकलन के बाद सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बीएमसी की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि राज्य सरकार के निर्देशों के बाद बीएमसी भी पहले से एहतियाती कदम उठाएगी। फैसले के अनुसार, 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम खोला जाएगा और बीएमसी के कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। संभावित चक्रवात से पहले और बाद में रिकवरी और पुनर्वास की निगरानी की जाएगी। निचले इलाकों में जलभराव न हो, इसकी तुरंत निकासी कैसे की जाए, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर स्कूल हाउस और कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। सूखे भोजन को संग्रहीत किया जाएगा। इस संबंध में फिर से वार्ड स्तरीय बैठक होगी। भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थितियों में कुछ स्थानों की पहचान की गई है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।



















