पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ाया गया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में पाबंदियों को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।
हालांकि पाबंदियों के एलान के साथ राज्य में कुछ ढील भी दी गई है। इसके तहत बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। इसके अलावा सैलून, ब्यूटी पार्लर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, बशर्ते सभी कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया हो।



















