DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

COVID19 Update Varanasi: वाराणसी में अब होगा 3 दिनों का लॉक डाउन…

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉक डाउन लागू किया गया है, लेकिन उत्तरप्रदेश के वाराणसी में अब हफ्ते में तीन दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा।
इसकी जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने देते हुए यह बताया कि लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके अनुसार अब सफ्ताह में चार दिन ही दफ्तर और बाजारें खुल सकेंगी। जिलाधिकारी की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, सप्ताह में 4 दिन सड़क की दोनों तरफ की दुकानें खोली जाएंगी।
सभी दुकानें और निजी कार्यालय केवल मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को खोले जाएंगे, जबकि सप्ताह के 3 दिन यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्ण बंदी रहेगी. यह व्यवस्था 15 अगस्त 2020 तक जारी रहेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News