DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

COVID19: Prime Minister Narendra Modi to hold fresh meeting with chief ministers on June 16 & 17

Prime Minister Narendra Modi's Mann Ki Baat with the Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे विशेष चर्चा

देश में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दुनिया में इस वायरस से प्रभावित देशों की सूची में भारत अब इटली और स्पेन को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। देश में संक्रमितों की संख्या आज तीन लाख के पार पहुंच गई है। कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई है।

वहीं दूसरी ओर एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। 16 जून से 17 जून तक चलने वाली इस दो दिवसीय बैठक का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच आयोजित होने वाली यह छठी बैठक है।

प्रधानमंत्री की दो दिवसीय कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों से बात करेंगे। इनमें पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लद्दाख, दादर नगर हवेली, अंडमान निकोबर, दमन दीव और लक्षद्वीप शामिल हैं। 

जबकि 17 जून को पीएम मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। 

माना जा रहा है कि होने वाले इस अहम बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है जैसे कि

1.फिर से सख्ती बढ़ाना
माना जा रहा है कि बैठक में सख्ती बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि जिस तरह अनलॉक-1 में मिली छूट के बाद संक्रमण और संक्रमितों की संख्या पूरे देश मे बढ़ी है वह इसी बात की ओर इशारा कर रहा है कि सख्ती को फिर से बढ़ाया जा सकता है। पंजाब ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बात का फैसला पहले ही कर लिया है कि वह अपने राज्य में सख्ती बढ़ाएगा। ऐसे में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा कर सकते हैं। 

  1. साथ हीं सभी राज्यों से मांगी जा सकती है कोरोना पर रिपोर्ट

साथ ही पीएम मोदी सभी राज्यों में कोरोना से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रीयों से रिपोर्ट मांग सकते हैं। जिस तरह अनलॉक-1 में ज्यादातर प्रदेशों में कई प्रतिबंधों में रियायत दी गई है, उससे पैदा हुई स्थिति को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने के लिए सुझाव भी लिए जा सकते हैं। 

  1. दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों के अलग योजना बनाने पर विचार
    देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां जिस तरह संक्रमितों की संख्या में बढ़ रहा है, उसने यहां के मुख्यमंत्रियों को काफी परेशानी और चिंता में डाल दिया है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या एक लाख से पार कर गई है। दिल्ली में भी स्थिति उतनी हीं भयावह है। और अगर दूसरी तरफ देखें तो गुजरात की भी स्थिति कुछ वैसी ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में पीएम मोदी इन तीन राज्यों में कोरोना से निपटने के लिए एक अलग योजना बना सकते हैं। 
  2. यातायात सुविधाओं को लेकर हो सकती है चर्चा
    कोविड-19 की वजह से देश में मेट्रो, रेलवे और अन्य यातायात सुविधाओं का सीमित ढंग से संचालन हो पा रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस विषय पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है। वर्तमान में ट्रेनों का संचालन भी सीमित संख्या में हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन को लेकर भी मंथन हो सकता है। 

इन सब के बीच सबसे बड़ा सबाल यह है कि क्या फिर से बढ़ सकता है लॉकडाउन?

सोशल मीडिया सहित लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज है कि लॉकडाउन को फिर से बढ़ाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि 15 जून के बाद लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। हालांकि, केंद्र सरकार के साथ साथ दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने सीधे सीधे इस बात को खारिज कर दिया है और कहा है कि लॉकडाउन को लेकर कोई विचार नहीं है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News