दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुजर,वित्त मंत्री को लिखा पत्र
https://platform.twitter.com/widgets.jsमैंने केंद्रीय वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए 5 हज़ार करोड़ रुपए की राशि की माँग की है.
— Manish Sisodia (@msisodia) May 31, 2020
कोरोना व लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सरकार का टैक्स कलेक्शन क़रीब 85% नीचे चल रहा है. केंद्र की ओर से बाक़ी राज्यों को जारी आपदा राहत कोष से भी कोई राशि दिल्ली को नहीं मिली है.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी है।
आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया के पास वित्त विभाग का भी प्रभार है और उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को कर्मचारियों के वेतन और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर महीने 3,500 करोड़ रुपये की जरूरत होती है लेकिन पिछले दो महीनों में जीएसटी संग्रह प्रति महीने केवल 500 करोड़ रुपये का हुआ है जिस से सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन देने में सक्षम नहीं है और इसके लिए कम से कम सात हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
ये वो कर्मचारी हैं जिनमें से अनेक कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के दायित्व के साथ काम कर रहे हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर उन्होंने केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये मांगे हैं क्योंकि दिल्ली को आपदा राहत कोष से कुछ भी नहीं मिला, जबकि दूसरे राज्यों को मिला है। केंद्र सरकार हमें 5 हजार करोड़ की मदद राशि दें ताकी हमलोग कोरोना संकट में काम कर रहे टीचरों, डॉक्टरों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों को वेतन दे सकें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












