देश में पहले स्वदेशी वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू…
भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsस्वदेशी कोरोना #Vaccine का #humantrials शुरू!#COVID19 के खिलाफ ज़ंग अब निर्णायक दौर में है।पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।@PMOIndia @MoHFW_INDIA @BharatBiotech pic.twitter.com/Cf0Ds6bhZG
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 18, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में यह कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है, पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संदेश मिलने लगे हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन ने दावा किया है कि हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












