लॉक डाउन की आगे की रणनीति पर कैबिनेट सचिव ने बुलाई बैठक….
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा कोविड-19 से प्रभावित 13 शहरों के नगर निगम आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर रहे हैं
इस बैठक में पहली बार प्रभावित महानगरों के नगर निगम कमिश्नर भी शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत कोरोना वायरस से प्रभावित 13 शहरों के नगर निगम आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेट भी इस कॉन्फ्रेंस में सामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव एवं स्वास्थ सचिव,जिला अधिकारी,मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन 4.0, 31 मई को खत्म होने वाली है लेकिन अभी भी कोरोना के संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। लॉक डाउन के इस चरण के खत्म होने के बाद, अक बार फिर से लोगों के बीच लॉकडाउन बढ़ने को लेकर चर्चा हो रही है।
हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है सूत्रों के मुताबिक 31 मई को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे और लॉकडाउन की स्थिति स्पष्ट करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












