Full lockdown in Pune, Pimpri-Chinchwad in Maharashtra from July 13-23, essential services to be allowed
ओडिशा सरकार ने शराब पर 50 फीसदी के विशेष कोविड शुल्क लागू किया है।वहीं सरकार ने यह भी तय किया है कि बीयर/शराब/आरटीडी ब्रांड के उत्पादों का मूल्य 2019-20 के लिए तय मूल्य से 15 फीसदी की सीमा से ज्यादा ना हो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज चौथे दौर की पूछताछ की ।
ईडी संदेसरा बंधु बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में अहमद पटेल से बात चीत कर रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं कि गई है।
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों की देखते हुए बुधवार को पटना में जिलाधिकारी ने फिर से लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।बिहार में यह लॉकडाउन सात दिनों के लिए 10 से 16 जुलाई तक लागू होगा। जिलाधिकारी कुमार रवि के मुताबिक बाजारों में अनावश्यक भीड़ के मद्देनजर एक हफ्ते तक पटना में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान राजधानी में आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। बिना मास्क के गाड़ी लेकर घूमने वालों का वाहन जब्त कर लिया जाएगा।गौरतलब है कि बिहार में एक दिन में सर्वाधिक 749 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13274 हो गए हैं। उधर राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए, राज्य सचिवालय और परिसर की अन्य इमारतों में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके अलावा बिहार के भागलपुर जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच दिनों के लॉकडाउन का फैसला किया है। यह नौ जुलाई की सुबह छह बजे से 13 जुलाई की सुबह छह बजे तक लागू होगा। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी।
कल शाम 4 बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित, बोर्ड अध्यक्ष डी पी जरौली अजमेर से करेंगे रिज़ल्ट जारी।
बिहार में कोरोना संक्रमितो की संख्या 10 हजार के पार हो चुकी हैं वहीं अब तक 73 की इस से अपनी जान गवां चुके हैं।
देश कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2442 नए मामले सामने आए हैं और 61 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो चुकी है
आज से गोवा में पर्यटन व्यवस्था शुरू की गई है। इस दौरान गोवा के 250 होटलों को खोलने का निर्णय लिया गया है ,लेकिन सरकार के द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि गोवा आने वाले सभी पर्यटकों को 48 घंटों में करवाई हुई कोरोना नेगेटिव जांच का सर्टिफिकेट साथ में लाना होगा या गोवा में कोरोना का जांच अनिवार्य करवाना होगा।
दिल्ली सरकार ने अनलॉक 2 के बाद राज्य में कर्फ्यू के समय में लाए बदलाव। राजधानी में अब 9 से 5 की जगह अब10 से 5 तक होंगी कर्फ्यू।

कोरोना की महामारी को देखते हुए इस साल महाराष्ट्र सरकार ने गणपति उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री उधव ठाकरे ने मुंबई के सबसे बड़े मंडल गणपति मंडल से यह आग्रह किया है कि इस बार लाल बाजार में गणपति मूर्ति की जगह पर प्लाज्मा डोनेशन और ब्लड बैंक कैंप लगायें।
इसके अलावा गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की भी योजना बनाई गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












