DW Samachar – Header
BREAKING

खाद्य सामग्रियों पर बढ़े दामों को लेकर संसद भवन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 19 जुलाई। महंगाई की मार से इस वक़्त आम जनता परेशान है। विपक्ष के लिए यह राजनीतिक मुद्दा हो सकता है लेकिन आम जनता जिनके पास नौकरी के नाम पर सिर्फ नपी तुली सैलरी आती है, जिसमें पहले ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जीएसटी के नए दरों के लागू … Read more

IMG-20220719-WA0045
Congress protests against inflation, GST rate hike
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 19 जुलाई। महंगाई की मार से इस वक़्त आम जनता परेशान है। विपक्ष के लिए यह राजनीतिक मुद्दा हो सकता है लेकिन आम जनता जिनके पास नौकरी के नाम पर सिर्फ नपी तुली सैलरी आती है, जिसमें पहले ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जीएसटी के नए दरों के लागू होने के बाद समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। महंगाई ने गुड़, शहद, दह-लस्सी की मिठास कम कर दी है। दाल, चावल, आनाज से अस्पतालों के इलाज तक को महंगाई की नई खेप ने नहीं छोड़ा है। ब्लेड, पेपर कैंची, पेंसिल, शार्पनर, चम्मच भी इसके शिकंजे में हैं। सोमवार से सभी की कीमतें 5-18 फीसदी तक बढ़ गईं हैं।

खाद्य पदार्थों पर लगे जीएसटी को वापस लेने के लिए आज संसद भवन में ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सांसदों का कहना है कि आजादी के बाद देश में पहली बार इतनी महंगाई देश की जनता झेल रही है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में राहुल गांधी ने रोजगार और महंगाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोलते रहे हैं। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि जीएसटी यूपीए का आईडिया था जिदमें एक टेक्स, साधारण और सस्ता टेक्स्ट लेकिन एनडीए ने जो जीएसटी लगाई वह पहले तो समझने में मुश्किल और फिर 4 अलग-अलग तरह के टेक्स्ट जिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

Digital Women Trust
Congress protests against inflation, GST rate hike (Video)

जीएसटी की नई दरों का नोटीफिकेश जारी हो गया है। इसके बाद नई दरें लागू हो गई हैं। खाद्य सामग्री के अलावा अगर आप 5,000 रुपये का अस्पताल में कमरा लेते हैं तो 5 फीसदी जीएसटी चुकाना पड़ेगा। इससे हर दिन करीब 250 रुपये अतिरिक्त देना होगा। टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। एक किग्रा दही अगर बाजार में 200 रुपया में था तो इसकी कीमत बढ़कर 210 रुपया हो जाएगा। यही नहीं अब तो घर को रौशन करना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि अगर एलईडी लाइट्स और लैंप खरीदते हैं तो अब 12 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैक्स देना होगा। यानी एलईडी बल्ब अगर 100 रुपये मूत्य की है तो अब 118 रुपये में मिलेगा। बैंक से जारी होने वाले चेक बुक पर भी अब 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा।

जीएसटी की मार अब विद्यार्थियों पर भी पड़ने वाली है क्योंकि एटलस सहित दूसरे मैप पर भी जीएसटी देना होगा। अगर एटलस की कीमत बाजार में 200 रुपया है तो इस पर 12 फीसदी जीएसटी लगने से इसकी नई कीमतें 224 रुपये हो जाएंगी। किसी होटल में अगर आप रात गुजारते हैं और होटल का कमरा 1000 रुपये का है तो इस पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी चुकाना होगा। यानी 1120 रुपया ठहरने का चार्ज होटल वाले को देना होगा। इसके अलावा अन्य कई सारी चीजें महंगी होने से लोग बेहद परेशान हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़