
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए बेतहाशा हुए बढ़ोतरी के बाद इन कीमतों को वापस लेने की मांग और मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस पार्टी का कहना है की बीजेपी सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल डीजल पर टैक्स में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है और इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। साथ हीं डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर पहुँच चुकी है। क्योंकि हमसे आम आदमी के जेब पर काफी असर डाल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में कोरोना गाइडलाइंस को पूरा करते हुए शामिल होंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















