DW Samachar – Header
BREAKING

हरियाणा में बगावत करने वाले 13 नेताओं को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, रेवाड़ी में अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला

Congress Expels 13 Rebel Leaders in Haryana; Amit Shah Launches Major Attack on Rahul Gandhi in Rewari
Congress Expels 13 Rebel Leaders in Haryana; Amit Shah Launches Major Attack on Rahul Gandhi in Rewari
Congress Expels 13 Rebel Leaders in Haryana; Amit Shah Launches Major Attack on Rahul Gandhi in Rewari

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आज अपनी ही पार्टी से बगावत करने वाले 13 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सभी नेताओं को अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने गुहला अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट से नरेश धांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन, नीलोखेड़ी-एससी (सुरक्षित) से राजीव मामूराम गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा-एससी (सुरक्षित) से सतबीर रतेरा, पृथला से नीटू मान और कलायत से अनीता ढुल बड़सीकरी को निष्कासित कर दिया गया है। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि बलिदान, वीरता, अध्यात्म, शक्ति और समृद्धि की भूमि है। उन्होंने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार देश से आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी और उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन दें।अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेश जाकर कहते हैं कि हम एससी एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे। अरे राहुल बाबा हिम्मत है तो हरियाणा में आकर वही भाषण दीजिए। ये हम पर आरोप लगाते थे कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं और अमेरिका जाकर अंग्रेजी में बोलकर आए कि आरक्षण समाप्त कर देंगे। राहुल बाबा कैसे समाप्त कर दोगे, सरकार हमारी है और मैं कह देता हूं कि जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक आप आरक्षण समाप्त नहीं कर सकते हैं। शाह ने कहा, आज वन रैंक वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू कर दिया गया। कांग्रेस हमेशा हमारी सेना का अपमान करती है। इसी कांग्रेस पार्टी ने सेनाध्यक्ष को गुंडा कहा था। राहुल बाबा को कोई काम नहीं है। वे हमेशा अफवाह फैलाते रहते हैं।गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस की सरकार में दामादों और डीलरों का राज चलता था। बीजेपी के आने के बाद से डीलर और दामाद का नामोनिशान मिट गया. राहुल बाबा को किसी एनजीओ ने पकड़ा दिया है कि एमएसपी बोलने से वोट मिल जाएंगे। आपको एमएसपी की फुल फॉर्म भी मालूम है क्या। मैं रेवाड़ी वालों मैं कुछ पूछने आया हूं। जम्मू कश्मीर हमारा है या नहीं? वहां से धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं? राहुल बाबा वहां वादा करके आए हैं कि धारा 370 वापस लागू करेंगे। मैं उनको यहां से चैलेंज देकर जा रहा हूं कि आप तो क्या आपकी तीसरी पीढ़ी भी इसे वापस नहीं ला पाएंगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़