DW Samachar – Header
BREAKING

अफ्रीकी देश कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय बीएसएफ सैनिकों की मौत

कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस घटना पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इन हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना … Read more

IMG-20220727-WA0018
Congo: 2 BSF personnel on UN peacekeeping duty in Congo killed during violent protest
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस घटना पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इन हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

कांगों में इन दिनों हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां यह दोनों बीएसएफ के सैनिक शांति सेना का हिस्सा थे। प्रदर्शनकारियों ने शांति सैनिकों से एरिया छोड़कर जाने के लिए कहा था। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गोमा में संयुक्त राष्ट्र के एक गोदाम पर हमला किया और लूट लिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद बेनी और बुटेम्बो शहरों को अलर्ट कर दिया गया था।

Digital Women Trust

इन्हीं दो स्थानों पर बीएसएफ की दो टुकड़ियां तैनात हैं। कांगो सैनिकों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने धुएं के गोले दागे लेकिन हिंसक समूह ने तीन जगह से बटालियन की दीवार को तोड़ने में कामयाब रहे। ऐसी खबरें हैं कि सशस्त्र विद्रोही प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल हो गए थे।इसके बाद विद्राहियों ने शांति सैनिकों पर दूसरा हमला किया। यह हमला पहले से ज्यादा शक्तिशाली था। मोरक्को और भारतीय सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की इस दौरान विद्रोहियों की हमले में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ के दो जवानों की जान चली गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़