DW Samachar – Header
BREAKING

Children Among 12 Killed In Bihar As Truck Rams Into Religious Procession

बिहार के वैशाली में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 12 की मौत, पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख रविवार रात बिहार के वैशाली में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 12 की मौत हो गई और 10 की … Read more

Children Among 12 Killed In Bihar As Truck Rams Into Religio

बिहार के वैशाली में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 12 की मौत, पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

Children Among 12 Killed In Bihar As Truck Rams Into Religious Procession
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रविवार रात बिहार के वैशाली में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 12 की मौत हो गई और 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर पैदल वापस लौट रहे थे। घटना देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। घटना के समय लोग एक स्थानीय देवता ‘भूमिया बाबा’ की पूजा करने के लिए सड़क के किनारे एक पीपल के पेड़ के सामने जमा हुए थे। वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने कहा, शादियों से जुड़े रिवाज के तहत बारात निकाली गई थी। पास के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर कुछ दिनों में शादी तय थी। बगल के महनार-हाजीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Digital Women Trust

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि भगवान घायल जल्द स्वस्थ करें। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे और 50 हजार घायलों को रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में दुख जताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया। तेजस्वी यादव ने कहा, हाजीपुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने कामना करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़