DW Samachar – Header
BREAKING

हाईकोर्ट के रोक के बावजूद भी 1 जुलाई से चार धाम यात्रा होगी शुरू, यात्रा के लिए बनाए गए कई नए नियम

उत्तराखंड सरकार ने उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद चारधाम यात्रा को एक जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया है। जबकि दूसरे चरण की यात्रा 11 जुलाई से होगी। बद्रीनाथ यात्रा के पहले चरण में चमोली जिले के लोगों के लिए, केदारनाथ की रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा … Read more

IMG-20210628-WA0012.jpg

उत्तराखंड सरकार ने उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद चारधाम यात्रा को एक जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया है। जबकि दूसरे चरण की यात्रा 11 जुलाई से होगी। बद्रीनाथ यात्रा के पहले चरण में चमोली जिले के लोगों के लिए, केदारनाथ की रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा उत्तरकाशी जिले के लोगों के लिए सशर्त खोली जाएगी। इस दरमियान यात्रियों के कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

परिवहनों को नहीं कराना होगा अलग पंजीकरण:

Digital Women Trust
  • चारधाम यात्रा के लिए परिवहन-पर्यटन में इस बार अलग-अलग पंजीकरण नहीं कराना होगा।
  • सरकार ने इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिसके बाद एक ही वेबसाइट से पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। जल्द ही इसकी लांचिंग की जायेगी।
  • अभी तक एक ओर जहां परिवहन विभाग कॉमर्शियल वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करता था, वहीं पर्यटन विभाग में भी अलग से पंजीकरण कराना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार के निर्देश पर पोर्टल में बदलाव कर दिए हैं।

तीर्थ यात्रियों को मिलेगी अलग सुविधा:

अब तीर्थयात्रियों को परिवहन या पर्यटन में से किसी एक की वेबसाइट पर पंजीकरण की पूरी सुविधा मिलेगी। उन्हें अलग-अलग पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा। पर्यटन विभाग को वेबसाइट के माध्यम से जो डाटा मिलेगा, वह परिवहन के लिए भी काम आएगा और परिवहन का डाटा, पर्यटन विभाग के भी काम का होगा। परिवहन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा के मुताबिक नई व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड की होगी सुविधा:
वहीं निजी वाहनों से चार धाम यात्रा पर जाने वाले सिर्फ यात्रियों के लिए सरकार इस बार ट्रिप कार्ड की सुविधा शुरू करने जा रही है। इससे यह पता चल सकेगा कि कॉमर्शियल वाहनों जैसे टैक्सी, बस के अलावा निजी वाहनों से कितने लोगों ने चारधाम यात्रा की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़