DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

चंद्रभानु बने जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने दिया बधाई

Chandrabhanu became JDU farmer and District President of Cooperative Cell congratulated

जदयू  किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के गठन के उपरांत जहानाबाद में चंद्रभानु प्रसाद उर्फ गुड्डू कुशवाहा को लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के उपरांत जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा  ने श्री चंद्रभानु को जिला जदयू कार्यालय में अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।  कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रभानु पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ता हैं, इनके मनोनयन पर पार्टी मजबूत होगा और किसानो के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे। इन्हें प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, डॉ निरंजन अम्बेडकर,प्रो० सुशील कुमार सिन्हा,निरंजन केशव प्रिंस,राजेश कुमार उर्फ राजू पटेल,पप्पू मुखिया,मनोज चंद्रवंशी,प्रवक्ता अभिजीत आनंद,मुरारी यादव, आजय चौरसिया,प्रमिला कुशवाहा,मनोज पटेल,मनीष शर्मा,मृत्युंजय चंद्रवंशी,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। उपरोक्त बातों की जानकारी जिला प्रवक्ता अभिजीत आनंद ने प्रेस बयान जारी कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News