DW Samachar – Header
BREAKING

Bollywood News: Aamir Khan, Kiran Rao announce divorce

फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अलग होने का किया फैसला बॉलीवुड से जुड़ी एक खबर आज सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो गए हैं। बता दें कि दोनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बना रहे थे। दोनों की … Read more

Bollywood News: Aamir Khan, Kiran Rao announce divorce

फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अलग होने का किया फैसला

Bollywood News: Aamir Khan, Kiran Rao announce divorce

बॉलीवुड से जुड़ी एक खबर आज सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो गए हैं। बता दें कि दोनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बना रहे थे। दोनों की जोड़ी टूट चुकी है। एक्टर आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद पत्नी किरण राव से आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। अभिनेता के फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली रही। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। यहां हम आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव की मुलाकात फिल्म लगान के सेट्स पर हुई थी। किरण फिल्म लगान में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम कर रही थीं। दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली थी। 2011 में सरोगेसी की मदद से दोनों ने बेटे आजाद का स्वागत किया था। 15 साल की इस शादी में किरण और आमिर ने कई उतार चढ़ाव देखें हैं और कई चीजों का मिलकर सामना किया है। किरण से पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी। हालांकि माना जाता है कि किरण के प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने रीना दत्ता से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। रीना दत्ता संग आमिर खान के दो बच्चे, आयरा खान और जुनैद खान हैं। तलाक पर आमिर और किरण ने ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है। दोनों ने लिखा, ’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे। हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रुचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़