पहले मंत्रियों के साथ फिल्म देखी बाद में सीएम योगी ने यूपी में पृथ्वीराज को ‘टैक्स फ्री’ किया, कल होगी रिलीज

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ शुक्रवार, 3 जून से रिलीज होने वाली फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को देखा। लखनऊ स्थित लोक भवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां पूरी कैबिनेट ने इस फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्राट पृथ्वीराज को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म टैक्स फ्री होगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 2, 2022
इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की खूब जमकर प्रशंसा की है। पृथ्वीराज की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अक्षय कुमार ने भारत के अतीत को जोड़कर जिस फिल्म को प्रस्तुत किया है मैं इसके लिए फिल्म के निर्देशक और कास्ट को बधाई देता हूं। मुझे कई सालों के बाद किसी फिल्म को देखने का अवसर मिला। यह फिल्म लोग परिवार के साथ देख सकते हैं। यह फिल्म हमें प्रेरित करती है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी समेत पूरी कैबिनेट के फिल्म देखने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा।
ऐतिहासिक फ़िल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उप्र की वर्तमान हालत भी देखें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 2, 2022
इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती। pic.twitter.com/NxIw4pHRpB
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उप्र की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है कि सीएम योगी के साथ पूरी कैबिनेट फिल्म पृथ्वीराज देखेंगे। बता दें कि पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्माई गई इस फिल्म एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया है। जबकि डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में फिल्म बनी है। ये फिल्म 3 जून शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म यूपी में ट्रैक्स फ्री रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












