DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, देखें लिस्ट

BJP Releases List Of 4 Candidates For Rajya Sabha Elections
JOIN OUR WHATSA

10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में कुल 4 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश से दो एवं कर्नाटक और मध्य प्रदेश से 1-1 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा ने मिथिलेश कुमार और डॉक्टर के लक्ष्मण को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं मध्य प्रदेश से महिला उम्मीदवार के रूप सुमित्रा वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कर्नाटक से पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के नजदीकी लहर सिंह सिरोया को राज्यसभा का टिकट दिया है।

BJP Candidate List for Rajya Sabha Election 202w

इसके पूर्व, भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया था। पूर्व में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए कुल 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसम यूपी की सिर्फ 6 सीटें शामिल थी। भाजपा ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया था।

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की आठ सीटों पर जीत तय है। फिलहाल पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल, रालोद के जयंत चौधरी और जावेद अली को प्रत्याशी बनाया है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News