DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सीएम केजरीवाल के बयान पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

BJP leader responds to Arvind Kejriwal's jibe

दिल्लीवासियों के साथ निगम और भाजपा खड़ी है इसलिए उन्हें डरने की जरुरत नहीं है- आदेश गुप्ता

केजरीवाल दिल्लीवासियों के अंदर डर, झूठ और दहशत फैला रहे हैं- आदेश गुप्ता

BJP leader responds to Arvind Kejriwal’s jibe
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से पीसी करके भाजपा शासित निगम की पोल खोली है और जो आरोप लगाया है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन में आ गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि जैसे-जैसे रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर निगम का बुल्डोजर चल रहा है, वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी के पेट में दर्द होता जा रहा है और उनका यह दर्द जायज भी है क्योंकि उनके आरमानों पर पानी फिर रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बेबुनियादी बातें कर दिल्लीवासियों के अंदर झूठ, डर और दहशत पैदा कर रहे हैं, इसको पूरी दिल्ली जान चुकी है।

आदेश गुप्ता ने और नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा कि केजरीवाल की ब्लैकमेलिंग अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। जिस तरह से उन्होंने कहा कि 63 लाख घरों को निगम बर्बाद करने वाली है, वह सरासर झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में इतने मकान है ही नहीं। इसी तरह से लोगों के अंदर डर पैदा कर उनके विधायक वसूली कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया का पत्र लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक लोगों तक जाकर डरा रहे हैं कि निगम तुम्हारा मकान ना तोड़े उसके लिए हमें पैसे दो। ऐसा काम करने वाले केजरीवाल के विधायकों को आज रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के प्रति इतनी हमदर्दी क्यों है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को पक्की करने की फाइल को तीन साल तक दबा कर केजरीवाल की सरकार ने रखा और यही नहीं चार सालों तक जहां झुग्गी वही मकान की फाइल को दबाकर रखा गया। केजरीवाल का असली चेहरा दिल्ली की जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिया है। जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत 15000 फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं और 40 हज़ार फ्लैट बनने की तैयारी की योजना पूरी हो चुकी है। दिल्लीवासियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। निगम और भाजपा उनके साथ खड़ी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News