DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: दिल्ली से बिहार जा रहे टूरिस्ट बस पर हमला, यात्रियों के साथ की गई मारपीट

दिल्ली से बिहार के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस पर गोरखपुर समीप एक टोल प्लाजा पर हमले का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में बस ड्राइवर ने बताया कि टोलकर्मी बस का जबरन लोड चेक करना चाहते थे। इसके अलावा हजार रुपये की मांग भी कर रहे थे, जिसका विरोध करने … Read more

Bihar: Tourist bus going from Delhi to Bihar attacked near Gorakhpur's Tenua Toll Plaza, 8 arrested

दिल्ली से बिहार के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस पर गोरखपुर समीप एक टोल प्लाजा पर हमले का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में बस ड्राइवर ने बताया कि टोलकर्मी बस का जबरन लोड चेक करना चाहते थे। इसके अलावा हजार रुपये की मांग भी कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर टोलकर्मी हमलावर हो गए। उन्होंने बस में जमकर तोड़फोड़ कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। यात्रियों को भी इन्होंने जमकर पीटा। कई यात्रियों के सिर में चोट लगी है। वहीं, घायल यात्रियों ने भी टोल वालों की मनमानी बताई। उन्होंने बताया कि उन्हें दौड़ा कर पीटा गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल में दिल्ली से यात्रियों को बस बिहार लेकर जा रही थी कि बीच रास्ते में यह घटना हो गई। मौके पर घटना के बाद गीडा थाना पुलिस पहुंची और पीड़ित-आरोपी दोनों को थाने लेकर आई। इस मामले में बस चालक गंगा राम ने पुलिस को सारी बात बताई है और कार्रवाई की मांग की। बस चालक ने अपनी तहरीर में टोल कर्मियों की मनमानी और दबंगई करने की बात कही है। इस बस का नम्बर BR03-6769 है। इसमें कुल 44 यात्री बैठे थे। इस मारपीट से यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी को चोटें आई हैं। वहीं, गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। अभी FIR रजिस्टर नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।

Digital Women Trust

इस मामले में 8 लोग गिरफ्तार

Tourist bus going from Delhi to Bihar attacked near Gorakhpur's Tenua Toll Plaza, 8 arrested
Tourist bus going from Delhi to Bihar attacked near Gorakhpur’s Tenua Toll Plaza, 8 arrested

एमसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद लोड चेक करने को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर रोकने वाली कार्रवाई की गई है। वहीं, टोल प्लाजा की ओर से 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसी तरह दूसरे पक्ष से बस कंडक्टर, चालक और एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़