
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देशभर में आज सावन का पहला सोमवार है। सुबह से ही शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं। लेकिन बिहार में एक दुखद घटना सामने आई है। सिवान के बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। कुछ श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। यह घटना सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्रनाथ धाम प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक के दौरान हुई। दरअसल, मंदिर में कोरोना काल के बाद पहली बार सावन के सोमवार पर अल सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बीच, शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की इसी भागदौड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं और उठ नहीं पाईं। जिसके चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गईं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















