DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत

बिहार की राजधानी पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत भी गंभीर बनी है। बता दें कि यह घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद … Read more

Bihar Scorpio crushed three policemen during checking, female constable died

बिहार की राजधानी पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत भी गंभीर बनी है।

बता दें कि यह घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पटना एसएसपी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

Digital Women Trust

वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई गाड़ी:

बताया जा रहा है कि एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने चालक ने वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सभी घायल पुलिस कर्मी एक ही अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कर्मी कोमल कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

जिस गाड़ी से हादस हुआ, उसपर लगा है भाजपा का झंडा:

मृत महिला सिपाही की पहचान 25 वर्षीय कोमल कुमारी नालंदा की रहने वाली बताई जा रही। वह डायल 112 इमरजेंसी सर्विस में तैनात थीं। इसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हुई है। वह डायल 112 में तैनात थीं। बुधवार देर रात वह ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जबकि गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमरी चल रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से यह हादसा हुआ है, उसपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़