DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: अमित शाह पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले- लालू के नाम से उड़ जाती है भाजपा की नींद

Bihar News: अमित शाह पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले- लालू के नाम से उड़ जाती है भाजपा की नींद
Bihar Politics Tejashwi Yadav Hits Back at Amit Shah, Says BJP Loses Sleep Over Lalu’s Name

बिहार में चुनावी घमासान तेज, तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Politics: Tejashwi Yadav Hits Back at Amit Shah, Says BJP Loses Sleep Over Lalu’s Name

Digital Women Trust


बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, अमित शाह पर भड़के तेजस्वी यादव

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव के शासन की आलोचना की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार पहुंचकर राजद और लालू परिवार पर निशाना साधा।

अमित शाह ने अपनी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की और कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को समर्थन देगी।



तेजस्वी यादव का जवाब: ‘लालू के नाम से कांपती है भाजपा’

गृह मंत्री अमित शाह के हमलों का जवाब देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा,

“राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले 20 वर्षों से सत्ता से बाहर हैं, फिर भी भाजपा उनकी ताकत से डरती है। अमित शाह ने अपने 19 मिनट के भाषण में 18 बार लालू प्रसाद का नाम लिया। इससे साफ है कि भाजपा वालों की नींद उड़ जाती है।”



एनडीए सरकार पर सवाल, बाढ़ नियंत्रण पर तंज

तेजस्वी यादव ने अमित शाह द्वारा राज्य को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा,

“अगर 20 साल से बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार है, तो क्या अब तक यहां तालिबान राज चल रहा था? अगर उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है, तो कुछ भी फेंक दो! भाजपा वाले इतने झूठ कहां से लाते हैं?”

राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने भी अमित शाह के गोपालगंज भाषण को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है।


बिहार चुनाव: आगे क्या?

जैसे-जैसे बिहार चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा और राजद के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। दोनों दल अपनी-अपनी रणनीति को धार दे रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की जनता किसे सत्ता की कुर्सी सौंपेगी और कौन राज्य के विकास की दिशा तय करेगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

बिहार चुनाव, तेजस्वी यादव, अमित शाह, लालू यादव, भाजपा बनाम राजद, एनडीए, गोपालगंज रैली

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़