DW Samachar – Header
BREAKING

पटना के गौरीचक थाने में शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, एएसआई गिरफ्तार

बिहार में लोगों को नशा मुक्त कानून को लागू करने वाले जब खुद हीं नशा करते नजर आने लगें तो बड़ी बात हो जाती है।यही मामला है बिहार की राजधानी पटना की, जहां गौरीचक थाने में चल रही शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में  एएसआई दिनेश यादव शराब पीते नजर … Read more

liquor-

बिहार में लोगों को नशा मुक्त कानून को लागू करने वाले जब खुद हीं नशा करते नजर आने लगें तो बड़ी बात हो जाती है।
यही मामला है बिहार की राजधानी पटना की, जहां गौरीचक थाने में चल रही शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में  एएसआई दिनेश यादव शराब पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय के विशेष दिशा-निर्देश पर सदर एएसपी संदीप सिंह ने आरोपी और थाने के एएसआई दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एएसपी संदीप सिंह ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई का ब्रीद एनालाइजर टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ हीं एएसपी ने कहा है की इस मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़